Breaking News

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले पहनेंगे केसरिया 'जंपसूट'

राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब गिनती कक्ष में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाला केसरिया रंग का 'जंपसूटÓ पहनना अनिवार्य होगा। निर्धारित पोशाक के बिना किसी कर्मचारी को गिनती कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह व्यवस्था चढ़ावे की गिनती में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। 'जंपसूटÓ ऊपर से नीचे तक एक ही रंग का होगा और इसमें किसी तरह की जेब नहीं होगी।

No comments