Breaking News

राजस्थान में आज कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस की कीमतों का रिव्यू करने के बाद एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2775 रुपए के बजाए अब 2837.50 रुपए में मिलेगा।

No comments