रायसिंहनगर में पालिका अध्यक्ष ने शुरू किया वार्डवार पैदल निरीक्षण
रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल ने पदभार संभालने के बाद शहर की सफाई और मूलभूत सुविधाओं का वार्डवार पैदल निरीक्षण शुरू किया है। इस दौरान सड़क, नालियों, सफाई और स्ट्रीट लाइट की स्थिति देखी जा रही है। शहर के 35 वार्डों को पांच जोन में बांटकर पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण में वार्ड 3 के पार्षद अमित यादव और वार्ड 25 के पार्षद निखिल सिंघल भी साथ रहे। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए जा रहे हैं।

No comments