वुशु प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
श्रीगंगानगर में स्पेंगल पब्लिक स्कूल की मेजबानी में मुकेश ऑडिटोरियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वुशु प्रतियोगिता के तीसरे दिन अलग-अलग जिलों के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया।
वुशु कोच संयोजक मनजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन अण्डर 17 वर्षीय वर्ग में 56 किलो वर्ग भार में श्रीगंगानगर के खिलाड़ी मनीष और फलौदी के प्रदीप के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मनीष विजेता रहा और उसने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

No comments