Breaking News

नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की

श्रीगंगानगर नगर परिषद सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नम्बर 1 की चिकित्सीय टीम ने परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया। इस दौरान नगर परिषद कर्मचारियों की शुगर एवं बीपी आदि जांच की गई। वहीं कर्मचारियों को मौके पर दवाईयां भी दी गई। जांच शिविर दोपहर समाचार लिखे जाने तक जारी था। शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

No comments