Breaking News

बिना मंजूरी बेसमेंट निर्माण पर हिमानी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम सीज

रायसिंहनगर के मुख्य बाजार स्थित हिमानी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को बिना स्वीकृति बेसमेंट निर्माण के मामले में नगर पालिका प्रशासन ने सीज कर दिया। सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पुरानी धान मंडी क्षेत्र में श्याम सुंदर धानुका की दुकान में बिना मंजूरी बेसमेंट निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण संबंधी स्वीकृति व नियमों की जांच कर दुकान सीज कर दी। कार्रवाई के दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments