Breaking News

हरियाणा में आज से दूध बंद का ऐलान: पंजाब-राजस्थान तक असर

हरियाणा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर आज से तीन दिन सप्लाई बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके लिए गांव-गांव कमेटियां बनाकर मुनादी करवाई गई है। किसान नेताओं का कहना है कि इस दौरान दूध की सप्लाई करने वालों पर 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने भैंस के दूध के रेट 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है। उन्हें राजस्थान और पंजाब के किसान-पशुपालकों से भी समर्थन मिला है। हिसार के किसानों ने इस हड़ताल में शामिल नहीं की बात कही है।

No comments