कृषि मंडी में लगी आग, टैंपो-ट्रक जलकर कबाड़
बाड़मेर कृषि उपज मंडी परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक आयशर गाड़ी और एक टैंपो जलकर राख हो गए। होमगार्ड जवान की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
होमगार्ड जवान चुतरसिंह ने बताया - उनकी ड्यूटी मंडी परिसर में गश्त की थी। गश्त के दौरान रात में सब्जी मंडी में खड़ी एक गाड़ी से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल को फोन किया।

No comments