हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आज सोमवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। रविवार को दोपहर बाद शिमला सहित कुछ एक स्थानों पर बादल छा गए। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम के पूर्वानुमान के तहत सोमवार को कुल्लू, लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, चंबा और मंडी के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

No comments