उदयपुर में अवैध कोडीन सिरप की 24 शीशियां जब्त
उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 शीशियां कोडीन सिरप बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, भूतपुरा गांव में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डबोक थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान पर दबिश दी।

No comments