बालोतरा कोर्ट भवन की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट सख्त
बालोतरा जिले के सिवाना फांटे के समीप निर्माणाधीन बालोतरा जिला न्यायालय परिसर की निर्माण गुणवत्ता को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। भवन निर्माण में कथित तकनीकी खामियों और निर्माण मानकों के पालन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूरे मामले की तकनीकी जांच के निर्देश दिए हैं। अदालत ने जांच के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के तकनीकी विशेषज्ञों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए संयुक्त टीम गठित की है।

No comments