ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी टूरिस्ट बस, नेपाली यात्रियों समेत 2 की मौत, 11 घायल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में आज सोमवार तड़के एनएच-9 पर एक सड़क हादसा हो गया। मोहम्मदाबाद गांव के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट बस आगे चल रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस मनाली से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

No comments