अकावद बांध से पानी छोड़ा तो डूब गई पुलिया
बांरा के अकावद बांध से पानी छोडऩे के बाद परवन नदी में मायथा भैरूजी के पास बनी अदाणी पावर प्लांट की पुलिया डूब गई। इससे अटरू उपखंड मुख्यालय का करीब दो दर्जन गांवों से सीधा संपर्क टूट गया है।
इन गांवों में चौथिया, बहलावन, रीछन्दा, कराडिय़ा, आमली, सकतपुर, नोहल्या और झाड़ौता शामिल हैं। पुलिया डूबने से इन गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में अकावद बांध से पानी छोडऩे पर यह पुलिया अक्सर डूब जाती है।

No comments