Breaking News

जैसलमेर में तस्कर के घर से नशा बरामद, तस्कर फरार

जैसलमेर में घर में नशे की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान तस्कर छत से दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मौके से उसके नाबालिग बेटे को निरुद्ध कर लिया। ठिकाने की तलाशी के दौरान पुलिस को 500 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 56 ग्राम सिंथेटिक एमडी ड्रग्स मिली। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया - एनडीपीएस मामलों में चालानशुदा आरोपी जसाराम विश्नोई के ठिकाने पर राणीसर कच्ची बस्ती में अचानक दबिश दी गई थी।

No comments