राजस्थान के लाखों वाहनों की 'दिल्ली एंट्री' बैन
दिल्ली में एक नवंबर से दूसरे राज्यों में पंजीकृत भारत चरण छह से नीचे के प्रदूषण मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह रोक 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। दिल्ली में 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाडिय़ों के प्रवेश पर पहले से रोक है। नए नियम से राजस्थान से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन मालिक भी प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा और सीधा असर- जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटपूतली, नीमराना, खैरथल-तिजारा से डेली दिल्ली आने-जाने वालों पर पड़ेगा।

No comments