Breaking News

'राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें न करें बंद', राहुल गांधी से बोले दिल्ली के व्यापारी

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री े शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी से एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित करने की अपील की। सीटीआई ने अपनी अपील में कहा, 'राहुल गांधी हमेशा बोलते हैं कि 'मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाता हूंÓ, हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं। इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए।Ó

No comments