1 नवंबर से पेंशनर्स घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र
केंद्र सरकार 1 नवंबर से देशभर में अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चलाने जा रही है। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने स्मार्टफोन से फेस स्कैन करके घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इस अभियान के तहत 2.30 करोड़ डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार अभियान का खास फोकस फेस ऑथेंटिकेशन पर रहेगा। इसकी मदद से पेंशनर्श अपने स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरा स्कैन करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे।

No comments