Breaking News

थानेदार ने उग्र भीड़ पर दर्ज करवाया मुकदमा

विजयनगर नगर पालिका में सभापति के चुनाव के दिन उग्र भीड़ द्वारा पुलिस की बेरीकेटिंग तोडऩे व पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पुलिस कर्मी की ओर से उग्र भीड़ के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जैतसर पुलिस थाना में नियुक्त एएसआई विजय कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह थाना प्रभारी रजीराम के साथ विजयनगर नगर पालिका परिसर में सभापति के चुनाव को लेकर मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात था। मैं तेजाजी चौक पर ड्यूटी कर रहा था। सुबह करीब दस बजे बेरिकेट्स के पास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

No comments