Breaking News

साइबर क्राइमरों ने किया एक लाख रुपए का फ्रॉड

श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 1 बीबीए मेें रहने वाले एक व्यक्ति से एक लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हो गया। पोर्टल सेन्ट्रल साइबर पुलिस स्टेशन ने पीडि़त की रिपोर्ट पर जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज करके गजसिंहपुर पुलिस थाना को भेजी है। पुलिस ने यहां मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त सुनील कुमार पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात लोगों ने मेरे साथ एक लाख रुपए का साइबर फ्रॉड कर लिया। अज्ञात लोगों ने मुझे डर व भय दिखा कर राशि ट्रांसफर करवा ली। मुकदमे की जांच एएसआई गुल्लाराम को सौंपी गई है।

No comments