खेत में करंट लगने से एक युवक की मौत, एक गंभीर
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के सतीपुरा में मैदान स्कूल के पीछे खेत में काम करते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह से झुलस गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रोमा सेंटर हनुमानगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक की पहचान गांव पीरकामडिय़ा निवासी 28 वर्षीय श्योकत पुत्र चरम खां के रूप में हुई। झुलसने वाला 30 वर्षीय लियाकत अली पुत्र बशीर खां निवासी सलेमगढ़ है। पुलिस के अनुसार तीन युवक खेत में काम कर रहे थे। तीन युवक खेत में ट्रॉली में कृषि जिंस भर रहे थे।

No comments