एक एफआईआर और पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश... सवालों के घेरे में कार्रवाई!
नगर परिषद सभापति चुनाव के बीच श्रीगंगानगर में दर्ज एक एफआईआर के बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई ने शहर की राजनीति और कारोबारी जगत में नई बहस छेड़ दी है। निर्दलीय पार्षद हेमराज चौधरी की शिकायत पर संजय मूंदड़ा, अशोक चांडक और मुकेश शाह के खिलाफ जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर कई बार दबिश दिए जाने की खबर सामने आई।
मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल मुकेश शाह के पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र को लेकर उठ रहा है। 11 सितंबर 2026 को जारी पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र में पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर उनके चरित्र एवं पूर्ववृत्त का सत्यापन किया गया और उपलब्ध रिकॉर्ड में पूर्व दोषसिद्धि अथवा प्रतिकूल आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाए जाने का उल्लेख है।
No comments