Breaking News

कार सवार युवक नशीली गोलियों-कैप्सूल की खेप सहित गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस ने सूरतगढ़ मार्ग पर गणेशगढ़ पुलिस चौकी के सामने कार सवार एक युवक को नशीली गोलियों व कैप्सूल की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया। एसआई ओमप्रकाश ने पुरानी आबादी वार्ड नम्बर 19 निवासी कार सवार सोनू अरोड़ा पुत्र लक्ष्मण अरोड़ा को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 34 हजार नशीले कैप्सूल व 48 गोलियों सहित काबू कर लिया।

No comments