जंक्शन पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का आरक्षण तय
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी निकालकर सरपंच पद का आरक्षण तय किया गया है। ग्राम पंचायत 22 एलएलडब्ल्यू बी-सामान्य, 6-8 एलएलडब्ल्यू-सामान्य, बनवाला- सामान्य महिला, चिश्तियां- एससी महिला, डबलीबास चुगता-एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
डबलीबास कुतुब-एससी महिला, डबलीबास मौलवी-सामान्य महिला, डबलीबास मिढारोही- एससी महिला, डबलीबास पेमा-सामान्य महिला, डबलीबास सरदारा-एससी, ढालिया-सामान्य, धोलीपाल-सामान्य, गाहडू-ओबीसी महिला, हिरणावाली-ओबीसी, जंडावाली-एससी, जोडकियां-एससी, मक्कासर-सामान्य महिला, मानुका-सामान्य महिला, नवंा-ओबीसी, पक्का भादवां-सामान्य, पक्का सारणा-एससी महिला, रोड़ावाली- सामान्य और उत्तम सिंह वाला ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

No comments