अपने ही स्कूल की वैन से कुचला गया मासूम, मौत
हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 16 डीब्ल्यूडी में स्थित निजी स्कूल का बालक उसी स्कूल की वैन के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर वैन चालक, स्कूल संचालक व स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी रणजीत बाजीगर ने रिपोर्ट दी कि मेरा भतीजा 6 वर्षीय अनमोल पुत्र बलजीत गांव के ही लॉर्डस पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। स्कूल की वैन से ही स्कूल आता-जाता था। विगत 23 सितम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे वैन से अनमोल घर के लिए रवाना हुआ था। चालक ने वैन को लापरवाही से चलाते हुए मेरे भतीजे अनमोल को कुचल दिया। इससे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments