Breaking News

एक मुकदमे में विधायक बंसल, पत्नी-बेटी को हाईकोर्ट से राहत

हनुमानगढ़ विधायक गणेश बंसल, उनकी पत्नी संतोष बंसल और बेटी वंदना जैन को राजस्थान हाईकोर्ट से एक मुकदमे में राहत मिली है। हाईकोर्ट ने तीनों के खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 625 में गिरफ्तारी और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने विस्तृत आदेश सुरक्षित रखते हुए मामले को दो दिन बाद फिर से लिस्ट करने के आदेश दिए हैं। विधायक गणेश बंसल फिलहाल एक मुकदमा संख्या 624 में गिरफ्तारी के बाद से सीआईडी सीबी के पास रिमांड पर हैं। रिमांड अवधि 25 सितम्बर को समाप्त हो रही है। ऐसे में जंक्शन पुलिस विधायक को कल कोर्ट में पेश करेगी।

No comments