मोबाइल हैक करके पौने दो लाख रुपए निकाले
श्रीगंगानगर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैंक करके उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पौने दो लाख रुपए निकल गये। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सेतिया फार्म मैन रोड़ पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले पे्रमनगर निवासी ललित टेकवानी पुत्र छगनलाल टेकवानी ने रिपोर्ट दी कि उसके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। 22 सितम्बर की दोपहर को अचानक मेरा मोबाइल फोन बंद हो गया। 6 मिन्ट बाद मेरे मोबाइल पर साधारण कॉल आई। कॉलर ने कहाकि एसबीआई का नेटवर्क ब्लॉक हो गया है। आप अपना ओटीपी नम्बर बताओ। मैंने कहाकि मेरे पास जीओ मोर्ट से सामान खरीदने का मैसेज आया है।

No comments