पंचायत समिति श्रीगंगानगर उत्तर और दक्षिण की पंचायतों में सरपंच पद का आरक्षण तय
पंचायत समिति श्रीगंगानगर उत्तर और दक्षिण की ग्राम पंचायतों में आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। यह आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय किया गया।
पंचायत समिति उत्तर में 32 में से 16 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का आरक्षण सामान्य है, इनमें 9 महिलाओं को सरपंच बनने का मौका मिलेगा। 13 ग्राम पंचायतों में सरपंच एससी वर्ग का होगा, इनमें 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हंै। वहीं ओबीसी वर्ग के सरपंच 3 पंचायतों में बनेंगे, इनमें एक पद महिला के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति दक्षिण में 20 में से 10 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का आरक्षण सामान्य तय हुआ है, इनमें 6 महिलाओं को सरपंच बनने का मौका मिलेगा। 07 ग्राम पंचायतों में सरपंच एससी वर्ग का होगा, इनमें 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के सरपंच 3 पंचायतों में बनेंगे, इनमें एक पद महिला के लिए आरक्षित है।

No comments