अलवर में अगले दो दिन बारिश का अलटर्:सुबह बादल छाने से गर्मी में राहत
अलवर शहर समेत जिले में आज शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर पूरी तरह गायब रहा। हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम में कुछ ठंडक बनी हुई है और पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर भी कम महसूस हो रहा है। सुबह से छाए बादलों को देखते हुए दोपहर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

No comments