जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 50 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-20 में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। साथ ही करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा श्री आनन्द शर्मा ने बताया कि ग्राम खुडियाला, मौजमाबाद में करीब 30 बीघा सरकारी भूमि पर मिट्टी की डोल, कांटों की बाड़, झाडिय़ों एवं तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से हटाया गया। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

No comments