Breaking News

खेत से 1.53 किलो हेरोइन बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.50 करोड़

श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हिंदूमलकोट थाना इलाके के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में पुलिस ने खेत से 1 किलो 530 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी हरीशंकर ने बताया- खेत से हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं। जिस बैग में हेरोइन रखी हुई थी, उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए हेरोइन ड्रॉप की होगी। पुलिस अब ड्रोन ड्रॉपिंग और हेरोइन सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है।

No comments