Breaking News

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, पांच घंटे बाद भी काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर में आज शुक्रवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब दो बजे के आसपास फैक्ट्री परिसर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और उठता धुआं दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बादलपुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

No comments