सरकारी कर्मचारियों को समय से पहले सैलरी
देशभर के बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन आज ही जारी करने का फैसला किया है.
वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों और मंत्रालयों को सलाह दी है कि वे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से बुलाई गई तीन दिन की बैंक हड़ताल को देखते हुए सितंबर महीने की सैलरी 25 सितंबर को ही एडवांस में दे दें.

No comments