उज्जैन से कोटा 3 घंटे में, एमपी से राजस्थान के बीच महाकनेक्टिविटी
उज्जैन से कोटा जाने में 7 घंटे का समय लगता था. लेकिन अब दोनों शहरों के बीच की दूरी 3 घंटे में पूरी हो जाएगी. उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सिंहस्थ महाकुंभ से पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान की कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाला है. 98.73 किलोमीटर लंबा यह हाईवे उज्जैन को देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे ग्रिड से जोड़ेगा. जिससे उज्जैन की दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी सीधा जुड़ाव हो जाएगा. एमपी सरकार महाकुंभ से पहले उज्जैन को अलग-अलग शहरों और राज्यों से जोडऩे पर जोर दे रहा है.

No comments