28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल टली
बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह करने तथा अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में बैंककर्मियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल टल गई है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सात अलग-अलग संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूएफबीयू की रविवार रात बैंकों के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में 'बनी सहमतिÓ के बाद हड़ताल टालने का फैसला किया गया।
बैठक विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि 'बाकी शनिवारÓ को भी अवकाश घोषित करने पर मंथन के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक संयुक्त उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

No comments