Breaking News

मार्केट खुलते कीमतें धड़ाम! सोना 2800 टूटा, चांदी 6000 से ज्यादा लुढ़की

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई। ग्लोबल मार्केट में सोना 2 फीसदी से ज्यादा टूटा और 90 डॉलर तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी 3.50त्न से ज्यादा टूट गई। ग्लोबल मार्केट कोॉमेक्स पर सोना 4234 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। गोल्ड-सिल्वर में यह गिरावट भारतीय बाजार में भी देखी गई। आज सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज खुलते ही सोना-चांदी क्रैश हो गया। मार्केट खुलते ही सोना 2800 टूट गया। जबकि चांदी में 6000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

No comments