जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन
जयपुर में बिजनेसमैन को 1 करोड़ रुपए की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल पर धमकाते हुए कहा - 4 दिन में 1 करोड़ रुपए मैं कहूं वहां दे देना। नहीं तो 4 दिन के अंदर जान से मार दूंगा।
बिजनेसमैन ने मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर डालकर चेक किया। मोबाइल नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम पर आया। बिजनेसमैन ने बताया कि रविन्द्र कुमार पहले दांतली-सिरोली में पटवारी रहकर गए थे, इस कारण उसे पहले से जानते थे।

No comments