स्कूल में ग्रामीणों का हंगामा और तालाबंदी, नए भवन के बावजूद जर्जर इमारत में चल रही क्लासें
ब्यावर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ सल्ला में शिक्षा विभाग की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है. यहां प्रशासन की अनदेखी और लेटलतीफी के कारण सैकड़ों मासूम बच्चों का जीवन हर दिन खतरे में डाला जा रहा है. इसी प्रशासनिक लापरवाही और सुस्त रवैये से नाराज होकर सोमवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों के परिजनों के सब्र का बांध पूरी तरह से टूट गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का यह गुस्सा अचानक नहीं फूटा है, बल्कि यह लंबे समय से चल रही विभाग की घोर अनदेखी और आश्वासनों का परिणाम है.

No comments