उदयपुर में 6 सितंबर को मैराथन:देश-विदेश के एथलीट लेंगे हिस्सा
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 6 सितंबर को होने वाली एआईएमएस प्रमाणित मैराथन के लिए अब तक 7 हजार से ज्यादा एथलीट रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
मैराथन में देश-विदेश के धावकों के साथ पेशेवर, शौकिया, कॉर्पोरेट टीमों, फिटनेस समुदाय, परिवार और पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी शामिल होंगे।
मैराथन की विभिन्न कॉम्पिटिशन श्रेणियों में 3.5 लाख रुपए से ज्यादा की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया फिनिशर मेडल मिलेगा।

No comments