Breaking News

पाली में 1 करोड़ तक की भैंसे चोरी:20 पशुपालक एसपी ऑफिस पहुंचे

पाली में करीब 20 पशुपालक अपनी भैंसों की चोरी की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी मोनिका सैन से मुलाकात कर बताया कि करीब 20 किसानों की 90 से 100 भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इन भैंसों की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पशुपालकों का कहना है कि एक ऐसी गैंग काम कर रही है, जो जंगल में चर रही और बाड़े में बंधी भैंसों को चोरी कर ले जाती है। इससे पशुपालक परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पशुपालकों ने थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

No comments