Breaking News

जयपुर परकोटे में ई-रिक्शा और ऑटो बैन

श्र
ीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध आराध्य देव श्री गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और अक्षय पात्र मंदिर में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जयपुर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवाजाही और शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए परकोटे में ई-रिक्शा, ऑटो, हल्के मालवाहक वाहनों और सिटी बसों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, श्री गोविंददेवजी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोनÓ घोषित किया गया है.

No comments