Breaking News

हिसार एयरपोर्ट पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर होंगे रिपेयर

हरियाणा में एविएशन सेक्टर को नए पंख लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा एयरपोट्र्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर निर्मित 3 बड़े एयरक्राफ्ट हैंगर्स और ऑफिस स्पेस को लीज या रेंटल बेसिस पर अलॉट करने की तैयारी कर ली है, इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हिसार एयरपोर्ट को छोटे विमानों, ड्रोन की असेंबली, निर्माण और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहाल सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना है।

No comments