कांग्रेस ने 'पिता-पुत्र' को 6 साल के लिए किया सस्पेंड
बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने आदेश जारी किया।

No comments