Breaking News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट:आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हुआ। आज भी सुबह से बहरोड़-कोटपूतली, अलवर में बूंदाबांदी हो रही है। जयपुर सहित कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग के एरिया में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है।

No comments