राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, चार ब्रांड पर रोक
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है. विभाग ने चार ब्रांड के देशी घी और लाल मिर्च पाउडर की बिक्री पर दो महीने के लिए रोक लगाई है. कार्रवाई के दायरे में दिल्ली की केडीपी फूड इंडस्ट्रीज का कृष्णा ब्रांड, पंजाब की हिमाया फूड्स का जीएस गोल्ड लाल मिर्च पाउडर, बालोतरा की दिशा एंटरप्राइजेज का नंदी ब्रांड और बाड़मेर की श्री सांवरिया इंडस्ट्रीज का गोल्डन थार ब्रांड देशी घी शामिल है. इसके अलावा जयपुर में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर कुल नौ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए. वहीं पहले लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद बिना वैध लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन कारोबार जारी रखने वाले विद्याधर नगर, कूकडख़ेड़ा और निर्माण नगर के तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए.

No comments