Breaking News

उदयपुर से सूरत दौड़ेगी वंदे भारत! 3 अक्टूबर से नियमित सेवा, लेकसिटी में होगा भव्य स्वागत

उदयपुर से सूरत के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 3 अक्टूबर से शुरू होगा। 2 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से शाम करीब 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर पहुंचने के बाद ट्रेन का यहीं ठहराव रहेगा। इस दौरान ट्रेन के आगमन पर उदयपुर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस घोषित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से उदयपुर से सूरत के लिए रवाना होगी।

No comments