Breaking News

पत्नी विधवा कोटे से बनी सरकारी टीचर,पति ने करवाई एफआईआर

जयपुर में महिला पर दूसरी शादी करने के बावजूद फर्जी डॉक्यूमेंट से विधवा कोटे से सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। यह आरोप उसके दूसरे पति ने लगाया है। महिला ने दूसरी शादी से तीसरी संतान होने की बात भी छुपाई। झूठे शपथ-पत्र पेश कर कई सरकारी लाभ तक उठा लिए। पुलिस ने बताया- जयपुर के रहने वाले 45 साल के युवक ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार- मई 2021 में युवक की महिला से लव मैरिज हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी।

No comments