केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जताई चिंता, घायलों के उपचार के दिए निर्देश
जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने और आग बुझाने के प्रयास के दौरान अग्निशमन कर्मियों के घायल होने की घटना पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने चिंता व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए घायलों के त्वरित एवं प्रभावी उपचार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। शेखावत ने यह भी कहा कि घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments