Breaking News

डीटीओ -पुलिस ने तेज रफ्तार बसों पर की कार्रवाई

बालोतरा डीटीओ और पाटोदी चौकी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान तेज रफ्तार बसों को रोककर उनकी जांच की गई। कार्रवाई में दो बसों को पाटोदी चौकी में सीज किया गया। इसके साथ ही एक स्कॉर्पियो और एक ओवरलोड डंपर का चालान कर उन्हें जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यह एक्शन लिया।

No comments