Breaking News

राजस्थान हाईकोर्ट के जज के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीतल के कीमती बर्तन और नगदी ले गए चोर

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायधीश भुवन गोयल के अलवर स्थित घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बना लिया। चोर ने जज के आर्यनगर स्थित मकान के जंगले, दरवाजे का कुंडा और छत पर जाने वाले जीने का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। चोर घर से पीतल के कीमती बर्तन, नगदी और अन्य सामान ले गए। चोर मकान में केयर-टेकर के तौर पर रहने वाले एडवोकेट जगदीश सैनी का आधार कार्ड भी चुरा ले गए। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी की साफ तस्वीर मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

No comments