जयपुर के सरकारी अस्पताल की चर्चा अमेरिका तक
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं का अनुभव अब अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका नागरिक अमेथिस्ट मैकएडोरी पित्त की थैली में पथरी की समस्या के उपचार के लिए जयपुर पहुंचीं। उन्होंने एसएमएस अस्पताल की सर्जिकल यूनिट-5 में दूरबीन विधि से पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन कराया, जो सफल रहा।
अमेथिस्ट के अनुसार, अमेरिका में इसी तरह की सर्जरी पर करीब 15 हजार अमेरिकी डॉलर तक खर्च हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत आने-जाने, जयपुर में ठहरने और उपचार समेत उनका कुल खर्च भी अमेरिका में केवल सर्जरी पर होने वाले अनुमानित खर्च से कम रहा।

No comments